ज़रूर चेक करें Farmer Registry Status
चाहे आप किसान हों या नहीं, यह जांचना बहुत जरूरी है कि कहीं आपके आधार नंबर पर किसी और ने Farmer Registration तो नहीं करा लिया। ऐसा होने की स्थिति में आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में बाधा आ सकती है। यदि आपने पहले ही किसान रजिस्ट्रेशन करा लिया है, तो आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके आधार कार्ड से लिंक सभी जानकारी किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर सही और सटीक तरीके से प्रदर्शित हो रही है।
क्यों है यह प्रक्रिया आवश्यक?
- भविष्य में समस्याओं से बचाव: रजिस्ट्रेशन में गलती होने पर किसान सरकारी लाभों से वंचित हो सकते हैं।
- धोखाधड़ी की पहचान: अगर किसी और ने आपके आधार नंबर का दुरुपयोग करके रजिस्ट्रेशन किया है, तो यह जल्द पता लग जाएगा।
- सरकारी योजनाओं का लाभ: सही जानकारी सुनिश्चित करने से सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
उत्तर प्रदेश के सभी किसानों और नागरिकों से निवेदन है कि वे अपनी किसान रजिस्ट्रेशन स्थिति अवश्य जांचें। यह न केवल आपकी सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ प्राप्त करने के लिए भी अनिवार्य है। समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा करें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
एनरोलमेंट ID या आधार नंबर की मदद से Farmer Registration Status Check:
चरण 1: किसान पंजीकरण पोर्टल पर जाएं
- सबसे पहले, अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर इंटरनेट ब्राउज़र खोलें।
- इसके बाद, इस लिंक पर क्लिक करें। यह आपको ‘किसान पंजीकरण पोर्टल’ पर ले जाएगा।

चरण 2: Enrolment ID या Aadhaar Number विकल्प का चयन करें
- आपको Enrolment ID या आधार नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनना है, ताकि आपकी पहचान को सत्यापित किया जा सके।
चरण 3: यदि आपने Enrolment ID विकल्प का चयन किया है:
- यदि आपने Enrolment ID विकल्प का चयन किया है तो Enrolment ID दर्ज करें और Check बटन पर क्लिक करें
- स्टेटस में आपके पंजीकरण से संबंधित जानकारी दिखाई जाएगी। यह सत्यापित करें कि सभी विवरण सही और अद्यतन हैं।
चरण 4: यदि आपने Aadhaar Number विकल्प का चयन किया है:
- यदि आपने Aadhaar Number विकल्प का चयन किया है तो 12 अंकों के आधार नंबर को दर्ज करें और Check बटन पर क्लिक करें
- स्टेटस में आपके पंजीकरण से संबंधित जानकारी दिखाई जाएगी। यह सत्यापित करें कि सभी विवरण सही और अद्यतन हैं।

चरण 4: स्थिति देखें और गड़बड़ी पाए जाने पर शिकायत दर्ज करें
- आपके द्वारा दर्ज की गई जानकारी के अनुसार आपकी रजिस्ट्रेशन स्थिति स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- यदि आपके आधार से जुड़ी जानकारी गलत है या कोई और व्यक्ति आपके आधार का दुरुपयोग कर रहा है, तो तुरंत संबंधित अधिकारी को सूचित करें और शिकायत दर्ज करें।

# Farmer Registry Password Reset
Sir kisan id nhi bn rahi hai kisan nidhi bhi 2baar se nhi aayi
Shreeman jee meri pm kisan samman nidhi voluntary surrender galti se ho gaya hae shreeman jee se nibedan hae ki ise fir shuru Karne ki krpa Karen aadhar no.735988062932 gaya sankhya 224
Shreeman jee 16kist mili hae uske bad koi kist nahi mili hae
Shreeman jee 16kist mili hae uske bad koi kist nahi mili hae